Posts

Showing posts from January, 2023

मानव में मनुष्यता की खोज

हम सब के भीतर एक खूंखार जानवर होता हैं, जिसको हाब्स ने लेवियाथन कहा हैं। जब पृथ्वी की उत्पत्ति हुई और आदिमानवों का धरती पर पदार्पण हुआ तो उनका जीवन यायावर और खानाबदोश प्रकार का था। प्रमुख सामाजिक समझौता सिद्धांत के विचारकों का मानना है कि उनके भीतर केवल एक भयानक और खूंखार जानवर रहता था जो कि प्रत्यक्ष रुप से दिखता था । यह मनुष्य तब मनुष्य नहीं था बल्कि आदिमानव था। हमने आदिमानव से मानव और फिर मनुष्य होने में लाखों वर्षों का लम्बा सफर तय किया हैं। तब का मानव जंगली जानवरों का शिकार करने, पेट भरने जैसी भावना थी किंतु सामूहिक जिम्मेदारी वाली भावना नहीं थी । जब सभ्यता और संस्कृति अपने अपने काल के उच्च स्थिति में होते हैं तब मानव के भीतर मनुष्यता पनपती हैं। अबतक के मानवों का इतिहास वर्ग संघर्ष और सामाजिक परिवर्तनों का इतिहास है । आदिकाल से लेकर आजतक समाज में विभिन्न परिवर्तन हुए जिसके परिणामस्वरूप मनुष्यों में सकारात्मक गुणों का परिवर्तन हुए। आधुनिक मनुष्य सबसे ज्यादा सुखी मनुष्य हैं और अपने उन्नति के शिखरों पर स्थित हैं किंतु ऐसा हरकाल में हमें प्रतीत होता आया हैं। मनुष्यों ने अपने कामों से ...

अमावस में पूनम का दीपक जलाएं

बिजली चली जाने पर अंधेरा हो जाता है, अंधेरा होते ही अनेक कठिनाइयां होने लगती हैं - सब काम काज रूक जाते हैं। ऐसी स्थिति उत्पन्न होते ही हम बिजली घर वालों को बूरा भला कहने लगते हैं यहां तक कि शासन को भी कोसने लगते हैं हम अंधेरे से उत्पन्न विवशता को लक्ष्य करके अपना क्षोभ व्यक्त करने लगते हैं, परन्तु ऐसा करने से हमारी समस्याओं का समाधान नहीं होता है, न हम किसी वस्तु को देख पाते हैं और ना अपना कोई काम ही कर पाते हैं। चैन तब मिलता है जब हम अथवा अन्य कोई व्यक्ति मोमबत्ती जला देता हैं। मोमबत्ती का प्रकाश होते ही वातावरण हल्का हो जाता हैं और हमारी समस्याएं कम हो जाती हैं, तब क्या आप इस कथन से सहमत होंगे कि अंधेरों को‌ हजार बार बूरा कहने की अपेक्षा एक मोमबत्ती जला देना कहीं अधिक अच्छा है? जीवन में अंधकार के अनेक अवसर आते है - ये अवसर लाक्षणिक रूप में भी उपस्थित होते हैं - यानि कुछ अवसर ऐसे होते हैं जब हम किंकर्त्तव्यविमूढ़ता की स्थिति का अनुभव करने लगते हैं, समझ में नहीं आता है कि क्या करें, क्या ना करें? किधर जाएं ? किसके पास जाएं, आदि‌? ऐसे अवसरों पर हमारी सहायता करता है, वह प्रकाश के समान हम...