Posts

Showing posts from July, 2024

प्रेम की प्रागाढता।

चेतन मन के हिस्सों से आगे बढ़कर व्यक्ति का मूल्यांकन अवचेतन और अचेतन मन के स्तर पर होना चाहिए। वहीं एक सीढ़ी जो हमें ऊपर ले जाती है, वहीं नीचे भी लेकर आती है। दोष सीढ़ीयों का नहीं है; यह तो चढ़ने और उतरने वाले के इच्छा पर निर्भर करता है‌। प्रेम का अर्थ - स्वतंत्र कर देना है और स्वतंत्रता प्राप्त कर लेना है‌। प्रेम में आरोपण या आधिपत्य नहीं होना चाहिए; प्रेम की अनुभूति पाकर, ऐसा महसूस होना चाहिए जैसे व्यक्तित्व को एक नया आकर्षक और मजबूत पंख मिल गया है। किससे प्रेम करते हो, यह सवाल नहीं है - जिससे भी प्रेम करो और यदि उस पर नियंत्रण करना चाहो तो आप उन्हीं सीढीयों का प्रयोग करके नरक की तरफ उतर रहे हो। जिससे भी प्रेम करो, उसे मुक्त करो, आजाद छोड़ दो क्योंकि आप वही काटोगे जो बोवोगे। संसार तो एक प्रतिध्वनि है, जैसा ध्वनि निकालोगे, वहीं लौटकर तुम तक आएगा।  आधिपत्य प्रेम की हत्या कर देता है, इससे ईर्ष्या का जन्म होता है। प्रेम स्वतंत्रता की तालाब में खिलता है। जब आप एक स्त्री की सौन्दर्य की प्रशंसा करते हो तो आप उसके द्वारा समस्त जगत की स्त्रियों की प्रशंसा करते हो। जब एक पुरुष से प्रेम करत...