Posts

Showing posts from November, 2023

हम और हमारी भावनाएं - 1 ( भाग एक )

वे आंखें जब उसकी तरफ उठती और उन दोनों की आंखें चार होती तो दोनों के ह्रदयों में जैसे एक साथ सैकड़ों प्रकार की इच्छाएं और वासनाएं एक पल में जन्म लेती और दूसरे ही पल में तीव्र हवाओं के झोंके से एक पल में बुझ जाती। दोनों एक दूसरे के नजदीक जाकर एक दूसरे में समा जाना चाहते थें लेकिन प्रेम में यह घटना बहुत देर बाद घटती है, उसके पहले दोनों ( लड़का और लड़की) को प्रेम का इजहार करना होता हैं ‌। इस प्रेम को अगर हम परिभाषित करें तो यह जान पायेंगे कि वासनाएं और इच्छाएं अधिक मात्रा में हावी है, नहीं तो पहली नजर में कोई किसी को अपना कैसे बना सकता है। यदि ठहरकर इसपर विचार किया जाय तो इसमें गहराई नजर नहीं आती है। जापान में अकेलापन अधिक मात्रा में हावी है जिसके कारण लोग वहां प्रेमी या प्रेमिका, मां या बहन किराए पर कुछ घंटों के लिए ले सकते हैं। वहां उन लड़कियों पर रिसर्च किया गया जो किराए पर गर्लफ्रेंड पर बनती है और उनमें से 80% लड़कियों का कहना था कि बहुत से लड़के हमसे मिलते ही प्यार में पड़ गये और जब हमने उनसे शादी की बात की तो वे भाग खड़े हुए। प्रेमी-प्रेमिका में जो यह प्रेम नामक भावना होती है वे उन्...