वे मासूम आंखें
एक नौ वर्ष का लड़का सब्जी के ठेले पर आया। वह बहुत ही गोरा था लेकिन गरीबी ने उसके चेहरे पर मैल बिठा रखा था। वह सब्जी के ठेले पर आकर कुछ देर के लिए खड़ा हो गया और कुछ कह नहीं रहा था। सब्जी वाले ने पूछा, क्या चाहिए? वह अपनी आंखों को छिपाकर, और बड़ी करूणा से बोला। एक पाव भिंडी चाहिए, इतना कहकर वह इधर उधर देखने लगा। अच्छा, गरीब परिवारों में जब भी कोई सदस्यों अपने बच्चे को कुछ सब्जी या दूसरे वस्तु खरीदने के लिए बाजार भेजते हैं तो उसका मूल्य उन्हें पहले से पता होता है इसलिए उन वस्तुओं का उतना ही मूल्य पहले से देकर बाजार भेजते हैं और यदि मूल्यों में तनिक भी वृद्धि होती है तो उन पर महंगाई का पहाड़ टूट पड़ता है। उस बच्चे को पहले से ही यह पता था कि भिंडी 10 रूपये पाव हैं। जब दुकानदार ने उससे कहा कि लाओ 10 रूपये दो। तो वह मूल्य जानते हुए भी भौंचक्का रह गया। उसने कहा मेरे पास केवल 8 रूपये हैं, दो रूपये मैं कल लाकर दे दूंगा। सब्जीवाले ने सब्जी देने से मना कर दिया और उसने पूछा जाओ दो रूपया और लेकर आओ। वह लड़का रूआंसा सा हो गया, उसके शरीर में कम्पन आ गयी। उसने मैं तो पूरा 10 रूपया लेकर आया था लेकिन 2 ...